Crypto platform Wormhole : हैकर्स ने एक डिसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस प्लेटफॉर्म से 32 करोड़ डॉलर (2,400 करोड़ रुपये) की क्रिप्टोकरंसी (cryptocurrency) चोरी कर ली हैं, जो क्रिप्टो की चौथी सबसे बड़ी लूट है। यह तेजी से उभरते डेफी सेक्टर (DeFi sector) के लिए एक बड़ा झटका है। वॉर्महोल (Wormhole) ने बुधवार को ट्विटर पर कहा कि उसके पास से दुनिया की दूसरी बड़ी क्रिप्टोकरंसी ईथर (ether) के एक वर्जन की 1,20,000 यूनिट का “उपयोग” कर लिया गया है। वॉर्महोल (Wormhole) एक ऐसी साइट है जो एक क्रिप्टो नेटवर्क (crypto network) से दूसरे नेटवर्क को इनफोर्मेशन ट्रांसफर करने की अनुमति देता है।
