पिछले चार महीने खासकर अक्टूबर के बाद से स्टॉक मार्केट (Stock Market) में कंसॉलिडेशन (Consolidation) दिख रहा है। पिछले साल अक्टूबर में मार्केट ने ऑल-टाइम हाई (Share market All-time high) टच किया था। अगले दो महीने तक कंसॉलिडेशन जारी रह सकता है। यह कहना है मायवेल्थग्रोथ के को-फाउंडर हर्षद चेतनवाला का। शुक्रवार को भी सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा गिर गया।
