डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने अपने ग्राहकों के लिए 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाओं के लिए इंटरेस्ट रेट में बदलाव कर दिया है। डीसीबी बैंक की वेबसाइट के मुताबिक यह नई ब्याज दरें 28 जून 2023 से ही प्रभावी हो गई हैं। ताजा बदलाव के बाद अब प्राइवेट सेक्टर का यह बैंक अपने ग्राहकों को एफडी पर आम ग्राहकों को 8 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आने वाले ग्राहकों को 8.50 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। यह बैंक अब 7 दिनों से 45 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 3.75% की ब्याज दर ऑफर कर रहा है।
