Get App

EPF Account से अब जमा कर सकेंगे LIC Premium, जान लें पूरी डिटेल

ईपीएफ खाते से LIC प्रीमियम के भुगतान के लिए EPFO में फॉर्म 14 जमा करने की जरूरत होती और इसे जमा करते समय ईपीएफ खाते में मौजूद धनराशि कम से कम दो साल के LIC प्रीमियम के बराबर होनी चाहिए

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 07, 2021 पर 2:43 PM
EPF Account से अब जमा कर सकेंगे LIC Premium, जान लें पूरी डिटेल
LIC

दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक सुरक्षा संगठन EPFO या कर्मचारी भविष्य निधि संगठन भारत में प्रॉविडेंट फंड, पेंशन और अनिवार्य जीवन बीमा के नियमन और प्रबंधन के लिए जवाबदेह है। लेकिन आपके लिए नई बात यह है कि ईपीएफओ मेंबर अब अपने EPF खाते से भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) यानी LIC का प्रीमियम भी जमा कर सकते हैं। लाइवमिंट ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

ईपीएफओ में जमा करना होगा फॉर्म 14

कर और निवेश विशेषज्ञों के मुताबिक, ईपीएफ खाते (EPF account) से LIC प्रीमियम के भुगतान के लिए EPFO में फॉर्म 14 जमा करने की जरूरत होती और इस फॉर्म को जमा करते समय आपके ईपीएफ खाते में मौजूद धनराशि कम से कम आपके दो साल के LIC प्रीमियम के बराबर होनी चाहिए।

ईपीएफ खाते से LIC प्रीमियम के भुगतान की सुविधा पर, ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के संस्थापक और प्रबंध निदेशक पंकज मठपाल ने कहा, “एक EPFO मेंबर को EPFO में फॉर्म 14 जमा करने पर प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) से एक बार ही LIC प्रीमियम के भुगतान की सुविधा दी जाती है।” उन्होंने कहा कि एलआईसी की पॉलिसी खरीदते समय या उसके बाद एलआईसी प्रीमियम जमा करने के लिए इस सुविधा का लाभ लिया जा सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें