फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे अच्छे और सुरक्षित इनवेस्टमेंट ऑप्शन में से एक माना जाता है। इसमें पैसे जमा करके आप अपने लिए एक अच्छा खासा फंड जमा कर सकते हैं। हालांकि कई बार ऐसा स्थिति भी सामने आ जाती है जब हमको समय से पहले अपने एफडी को तुड़वाना भी पड़ जाता है। हालांकि हमेशा ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। क्योंकि ऐसा करने पर आपको नुकसान होने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि एफडी को तुड़वाने को लेकर क्या नियम कायदे हैं।
