FDs for senior citizens : RBI के मई में रेपो रेट 40 बेसिस प्वाइंट्स यानी 0.40 फीसदी बढ़ाकर 4.40 फीसदी किए जाने के बाद, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, Canara Bank और Bank of India सहित कई लेंडर्स अपने सीनियर सिटीजंस की तीन साल के Fixed Deposits यानी FD की ब्याज दर बढ़ा दी हैं। छोटे प्राइवेट सेक्टर के बैंक अब इस एफडी पर 7.1 फीसदी तक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। बैंकबाजार द्वारा संकलित डाटा से यह बात सामने आई है। बैंक सामान्य एफडी की तुलना में सीनियर सिटीजंस को एफडी पर 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज देते हैं। हम इस सीनियर सिटीजंस पर केंद्रित 3 साल की एफडी पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं...
