Get App

Gold Price: 12 महीने में 1.50 लाख रुपये पहुंचेगी सोने की कीमत! एक्सपर्ट का कहना अभी करें निवेश

Gold Price: घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 48,000 रुपये के पार चल रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 21, 2022 पर 5:29 PM
Gold Price: 12 महीने में 1.50 लाख रुपये पहुंचेगी सोने की कीमत! एक्सपर्ट का कहना अभी करें निवेश
Gold Price: 12 महीने में 1,50,000 लाख रुपये पहुंच जाएगा सोना! एक्सपर्ट का कहना ओमिक्रॉन का दिखेगा असर

Gold Price: घरेलू बाजार में 10 ग्राम सोने का भाव 48,000 रुपये के पार चल रहा है। ऐसे में जब कोविड की तीसरी लहर ने देश में दस्तक दे रखी है और सोने के भाव लगातार तेजी जारी है। ऐसे में बहुत सारे निवशकों के मन में सवाल है कि क्या गोल्ड (Gold) की कीमत अपने 56,000 रुपये के पीक को पार करेगी। क्या अभी सोने में निवेश करने का अच्छा समय है? अगर इस बारे में एक्सपर्ट की मानें तो अगले 12 से 15 महीनों में सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति आउंस (करीब 28 ग्राम) को पार कर सकता है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के वाइस प्रेसिडेंट नवनीत दमानी ने कहा कि सोने की कीमत अगले 12 से 15 महीनों के बिच 2000 डॉलर प्रति आउंस यानी करीब 1,48,854 रुपये के करीब पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि अभी खरीदा गया सोना बाद में निवेशकों को फायदा पहुंचाने वाला है।

दमानी ने कहा कि शॉर्ट टर्म में सोने के भाव 1,915 डॉलर यानी 1,42,533.45 रुपये के करीब इस क्वाटर्र में पहुंच सकता है। इसकी ये कीमत 1,965 डॉलर तक आ सकती है। गोल्ड की कीमत 1800 डॉलर से लेकर 1,745 डॉलर के बीच रह सकती है।

प्रमुख फार्मा कंपनियों की वैक्सीन रिपोर्ट, अमेरिकी राष्ट्रपति बिडेन और पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प के बीच तकरार, सरकारों द्वारा प्रोत्साहन पैकेज और कम ब्याज दर के बीच सोने की कीमतों में साल 2021 की शुरुआत में हलचल देखी गई। सोने की कीमतों को अपने पीक से नीचे बनाए रखा। दमानी ने कहा कि साल 2020 गोल्ड के लिए काफी अहम रहा जब इसने 25 फीसदी की रिटर्न दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें