क्या आपने आप जोमैटो (Zomato), पेटीएम (Paytm), पॉलिसीबाजार (Policybazaar), कारट्रेड (Cartrade) और नायका (Nykaa) के आईपीओ में अप्लाई किया था? अगर अप्लाई करने के बाद भी आपको शेयर नहीं मिले या किसी वजह से आप अप्लाई नहीं कर सकें तो अभी आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल इन कंपनियों के शेयर अभी बहुत कम भाव पर मिल रहे हैं। नायका को छोड़ बाकी कंपनियों के शेयर प्राइस इश्यू प्राइस से बहुत नीचे आ गए हैं।
