भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने ऐसे ग्राहकों के लिए जो कि सीनियर सिटीजन्स की कटेगरी में आते हैं उनके लिए एक खास फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में इनवेस्ट किये जाने की टाइम लिमिट को आगे बढ़ा दिया है। HDFC बैंक ने इस स्पेशल सीनियर सिटीजन्स केयर एफडी को मई 2020 में कोविड महामारी के बीच लॉन्च किया था। बैंक की वेबसाइट के अनुसार सीनियर सिटीजन केयर एफडी योजना में निवेश करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई है। आइये जानते हैं इस बैंक की इस खास स्कीम से जुड़ी हर एक तरह की जानकारी के बारे में।
क्या है HDFC बैंक की यह खास स्कीम
HDFC बैंक अपनी इस स्पेशल फिक्सड डिपॉजिट स्कीम के तहत सीनियर सिटीजन्स को 25 बीपीएस की अतिरिक्त ब्याज दर (50 बीपीएस के मौजूदा प्रीमियम के ऊपर) ऑफर करता है। इस ब्याज का दर का फायदा 5 साल एक दिन से 10 साल तक के टेन्योर पर मिलेगा। इस स्कीम के तहत इनवेस्ट करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2023 है।
समय से पहले विड्रॉल कराने का क्या है नियम
HDFC बैंक की इस खास फिक्स्ड डिपॉजिट योजना में अगर कोई सीनियर सिटीजन समय से पहले ही विड्रॉल करता है तो उसके लिए भी रूल है। बैंक के मुताबिक अगर जमा की अवधि पांच साल है और उसे मेच्योरिटी से पहले ही विड्रॉल कर लिया जाता है तो लागू ब्याज दर से 1 फीसदी कम इंटरेस्ट दिया जाएगा। वहीं अगर एफडी की अवधि पांच साल या उससे ज्यादा की है तो 1.25 प्रतिशत कम रिटर्न मिलेगा।
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की तरफ से मई 2020 में इस खास फिक्स्ड डिपॉजिट योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत 5 करोड़ से कम की एफडी पर यह बैंक 0.25 फीसदी एक्स्ट्रा इंटरेस्ट का फायदा दे रहा है। पांच साल एक दिन से 10 साल तक की अवधि पर इस स्कीम के तहत 7.75 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है।