रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मॉनिट्री पॉलिसी कमेटी की बैठर अप्रैल में होने वाली है। ऐसी उम्मीदें हैं कि केंद्रीय बैंक की तरफ से फिर से एक बार रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा किया जा सकता है। अगर एक बार फिर से रेपो रेट में बढ़ोतरी की जाती है तो सारे बैंकों की तरफ से लोन पर वसूला जाने वाला ब्याज महंगा हो जाएगा। वहीं फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी ब्याज दरें बढ़ जाएंगी जिससे कि सेविंग करने वालों को फायदा होगा। ऐसे में भारत के सबसे बड़े बैंको में शामिल ICICI Bank, HDFC Bank और पंजाब नेशनल बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर काफी शानदार इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि इन तीनों ही बैंको में आपको सबसे ज्यादा फायदा कहां पर मिल रहा है।
