HDFC vs Yes Bank vs PNB FD: जानें कहां पैसा जमा करने पर मिल रहा है सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट का फायदा

HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सीमित अवधि के लिए हाइयर इंटरेस्ट के साथ दो नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं को लॉन्च किया है। यस बैंक (Yes Bank) आम नागरिकों को एफडी पर 3.25% से 7.75% के बीच इंटरेस्ट रेट का फायदा दे रहा है। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 सालों के बीच मेच्योर होने वाली एफडी पर 2.75% से 7.20% के बीच इंटरेस्ट रेट का फायदा दे रहा है। जबकि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच की अवधि के लिए 3.50% से 7.25% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है

अपडेटेड May 30, 2023 पर 3:52 PM
HDFC बैंक, यस बैंक कोटक महिंद्रा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं (FD Scheme) पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट में इजाफा कर दिया था

मई के महीने में HDFC बैंक, यस बैंक कोटक महिंद्रा बैंक और पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ग्राहकों के लिए अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं (FD Scheme) पर दिए जाने वाले इंटरेस्ट रेट में इजाफा कर दिया था। इसके बाद अब इन बैंक के ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा रिटर्न का फायदा मिल रहा है। ऐसे में आइये डाल लेते एक नजर इन बैंकों के इंटरेस्ट रेट पर।

HDFC बैंक

HDFC बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सीमित अवधि के लिए हाइयर इंटरेस्ट के साथ दो नई स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं को लॉन्च किया है। एचडीएफसी बैंक ने 35 महीनों के लिए 7.20% और 55 महीनों के लिए 7.25% की ब्याज दरों के साथ दो नए विशेष सावधि जमा (एफडी) कार्यक्रम पेश किए हैं। इन योजनाओं में सीनियर सीटीजन्स को एक्ट्रा 50 बीपीएस इंटरेस्ट का फायदा मिलेगा। बैंक 18 महीने से 10 साल के बीच मेच्योर होने वाली जमा पर 7% ब्याज दर प्रदान कर रहा है।

HDFC बैंक अपने ग्राहकों के लिए लाया 2 खास FD, 3 साल की एफडी पर दे रहा है 7.70 फीसदी का ब्याज


यस बैंक

यस बैंक (Yes Bank) आम नागरिकों को एफडी पर 3.25% से 7.75% के बीच इंटरेस्ट रेट का फायदा दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स के लिए यह इंटरेस्ट रेट 3.75% -8.25% के बीच है। 18 महीने से 36 महीने के बीच वाली एफडी पर सबसे ज्यादा इंटरेस्ट रेट ऑफर किया जा रहा है। यह ब्याज दरें 2 मई से ही प्रभावी हो गई हैं।

कोटक महिंद्रा बैंक

कोटक महिंद्रा बैंक सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से 10 सालों के बीच मेच्योर होने वाली एफडी पर 2.75% से 7.20% के बीच इंटरेस्ट रेट का फायदा दे रहा है। यह बैंक 390 दिनों से लेकर 2 वर्ष से कम की अवधि के लिए 7.20 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सामान्य नागरिकों के लिए 7 दिनों से 10 वर्षों के बीच की अवधि के लिए 3.50% से 7.25% के बीच ब्याज दर प्रदान करता है। बैंक 666 दिनों के कार्यकाल पर 7.25% की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। ये दरें 18 मई, 2023 से प्रभावी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।