PPF: अगर आपको 1 करोड़ रुपए की गारंटीड इनकम चाहिए तो इस स्कीम में निवेश करें, जानिए पूरी डिटेल

अभी PPF का सालाना इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी है। इंटरेस्ट का कैलकुलेशन हर महीने होता है। PPF में आपको 15 साल तक इनवेस्ट करना होगा। इसीलिए इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट ऑप्शन कहा जाता है

अपडेटेड Aug 01, 2022 पर 10:39 AM
Story continues below Advertisement
PPF में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है।

क्या आप फ्यूचर के लिए सेविंग करना चाहते हैं? आप बच्चों की पढ़ाई (Children Education), शादी (Children Marriage) और अपने रिटायरमेंट (Retirement) के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं? इस काम में पीपीएफ (Public Provident Fund) आपकी मदद कर सकता है। PPF स्कीम को सरकार ने लॉन्च किया था। यह निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय है। इसमें आपका पैसा बहुत ज्यादा सुरक्षित रहता है। साथ ही टैक्स के लिहाज से यह बहुत अट्रैक्टिव है।

पीपीएफ में आपका इनवेस्टमेंट टैक्स के दायरे में नहीं आता है। इस स्कीम को एग्जेम्प्ट, एग्जेम्प्ट, एग्जेम्प्ट (EEE) दर्जा हासिल है। इसका मतलब है कि आप जो पैसा जमा करते हैं, उस पर टैक्स नहीं लगता। आपके निवेश पर मिलने वाले इंटरेस्ट पर टैक्स नहीं लगता है। आखिर में, मैच्योरिटी अमाउंट पर भी किसी तरह का टैक्स नहीं लगता है। इस तरह आपका इनवेस्टमें पूरी तरह टैक्स-फ्री होता है। साथ ही PPF पर आपको टैक्स बचाने के लिहाज से डिडक्शन का भी लाभ मिलता है। यह सेक्शन 80सी के तहत आने वाले इनवेस्टमेंट इंस्ट्रूमेंट में शामिल है।

यह भी पढ़ें : क्या इंडिया में भी श्रीलंका-पाकिस्तान जैसे हालात बन सकते हैं? रघुराम राजन ने दिया यह जवाब


अभी पीपीएफ सा सालाना इंटरेस्ट रेट 7.1 फीसदी है। इंटरेस्ट का कैलकुलेशन हर महीने होता है। पीपीएफ में आपको 15 साल तक इनवेस्ट करना होगा। इसीलिए इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट ऑप्शन कहा जाता है। अगर आपको 15 साल बाद पैसे की जरूरत नहीं है तो आप 5-5 साल के ब्लॉक में इसकी अवधि दो बार बढ़ सकते हैं। इसके लिए आपको पीपीएफ अकाउंट एक्सटेंशन फॉर्म भरना होगा।

पीपीएफ में सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये निवेश किया जा सकता है। अगर आप पीपीएफ में निवेश से एक करोड़ रुपये जुटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना 417 रुपये के हिसाब से इस स्कीम में निवेश करना होगा। इस तरह एक महीना में आपको 12,500 रुपये इनवेस्ट करने होंगे। इसका मतलब है कि एक साल में आपको इस स्कीम में 1.5 लाख से थोड़ ज्यादा इनवेस्ट करना होगा। 15 साल आपका पैसा कुल 40.58 लाख होगा। फिर 5-5 साल के ब्लॉक में इसकी अवधि दो बार बढ़ानी होगी।

अगर आप 25 साल की उम्र से यह निवेश शुरू करते हैं और 50 साल की उम्र तक करते हैं तो मैच्योरिटी पर आपको मिलने वाला अमाउं 1.03 करोड़ रुपये होगा। यह पैसा पूरी तरह से टैक्स-फ्री होगा। आपको स्कीम की अवधि के दौरान करीब 66 लाख रुपये बतौर इंटरेस्ट मिलेगा। 25 साल में आपकी तरफ से जमा किया गया कुल अमाउंट करीब 37 लाख रुपये होगा।

यह ध्यान रखना जरूरी है कि पीपीएफ में ज्यादा इंटरेस्ट का फायदा उठाना के लिए आपको हर महीने अपना पैसा 1 से 5 तारीख के बीच जमा करना होगा। इसकी वजह यह है कि इस स्कीम में इंटरेस्ट का कैलकुलेशन मंथली होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।