IIFL Home Finance ने लॉन्च किया 1,000 करोड़ रुपये का रिटेल बॉन्ड, निवेश पर 8.75% तक ब्याज देने का ऑफर

IIFL होम फाइनेंस ने 1,000 करोड़ रुपये का रिटेल बॉन्ड लॉन्च किया है, इसे 28 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा

अपडेटेड Dec 08, 2021 पर 5:45 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
IIFL Home Finance ने लॉन्च किया रिटेल बॉन्ड

नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC), IIFL होम फाइनेंस ने 1,000 करोड़ रुपये का रिटेल बॉन्ड लॉन्च किया है। यह बॉन्ड, सुरक्षित नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCD) के रूप में होंगे, जिन पर सालाना 8.20% से 8.75% तक कूपन रेट (ब्याज दर) ऑफर किए जाएंगे। यह कूपन रेट बॉन्ड की अवधि पर निर्भर करेगा। बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि 3 से 7 साल होगी।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल से इस बॉन्ड को "AA" रेटिंग मिली हुई है। यह कंपनी की तरफ रिटेल बॉन्ड जारी करने का दूसरा चरण है। दूसरे चरण के इस इश्यू का बेस साइज 100 करोड़ रुपये है, जिसके साथ 900 करोड़ रुपये तक अधिक स्बस्क्राइब किए जाने का विकल्प है। इस तरह कंपनी इस इश्यू से करीब 1,000 करोड़ जुटा सकती है।

IIFL होम फाइनेंस का यह NCD इश्यू आज यानी बुधवार 8 दिसंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और इसे 28 दिसंबर तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। कंपनी ने बताया कि स्थितियों के अनुसार इश्यू को पहले भी बंद किया जा सकता है या इसकी अवधि आगे बढ़ाई जा सकती है।


आशिष काचोलिया का यह मल्टीबैगर स्टॉक फ्रेश ब्रेकआउट के लिए है तैयार, जानिए क्या हो आपकी निवेश रणनीति

बता दें कि IIFL होम फाइनेंस का 100% मालिकाना हक IIFL फाइनेंस लिमिटेड के पास है। Brickwork Ratings India ने इश्यू को निगेटिव आउटलुक के साथ AA+ रेटिंग दिया है। इस इश्यू का फेस वैल्यू 1,000 रुपये है और इसमें निवेश करने के लिए न्यूनतम 10,000 रुपये निवेश करने होंगे।

कंपनी ने बताया कि इश्यू से जुटाई गई रकम में से 75 पर्सेंट का इस्तेमाल कंपनी के मौजूदा कर्ज के ब्याज और इंटरेस्ट का भुगतान करने और 25 पर्सेंट रकम का इस्तेमाल जनरल कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। NCD को BSE और NSE पर लिस्ट करने का प्रावधान है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।