आज के वक्त में इनवेस्टमेंट और सेविंग हर किसी के लिए बेहद ही जरूरी है। सेविंग में बचाए गए पैसे ही किसी भी इमरजेंसी में हमारे काम आते हैं। जबकि पैसों को इनवेस्ट करके हम अपने पैसों में इजाफा भी कर सकते हैं। अगर आप सेविंग और इनवेस्टमेंट के लिए किसी ऐसे ऑप्शन की तलाश में हैं जहां आपको शानदार रिटर्न भी मिले और कोई जोखिम भी न हो तो आप सरकारी योजना मंथली पेंशन स्कीम को चुन सकते हैं। इसमें आपको हर महीने पेंशन का भी फायदा मिलेगा।
बजट में बढ़ाई गई थी MIS में इनवेस्टमेंट की लिमिट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा इस वर्ष के बजट में की गई घोषणा के बाद मंथली पेंशन स्कीम में इनवेस्टमेंट की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। अब मंथली पेंशन स्कीम (MIS) में 9 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है। पहले यह राशि महज 4.5 लाख रुपये थी। अगर आप सिंगल अकाउंट में निवेश करते हैं तो आपको 5,325 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। वहीं अगर आप ज्वाइंट अकाउंट में निवेश करते हैं, तो आप 15 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं और आपको मंथली 8,875 रुपये की पेंशन मिलेगी। इसमें दोनों खाताधारकों को बराबर का हिस्सा मिलेगा। अपने जीवनसाथी के साथ शुरुआत करने के लिए यह एक आदर्श निवेश योजना है। 5 साल के निवेश के बाद आपको निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलना शुरू हो जाएगा।
कौन कर सकता है इनवेस्टमेंट
मंथली इनवेस्टमेंट स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक इनवेस्ट कर सकता है। इस योजना पर सरकार फिलहाल 7.1 फीसदी के हिसाब से ब्याज दर का सबसे खास बात यह है कि इस योजना में निवेश किया गया पैसा बाजार के जोखिम के अधीन नहीं है। इससे आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और आपको निश्चित आय प्राप्त होगी। जब आपके अकाउंट में मेच्योरिटी की लिमिट तक 9 लाख रुपये हो जाएंगे तब आप इसे किसी पोस्ट ऑफिस से निकाल भी सकते हैं या फिर से अपने सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर भी कर सकते हैं।