Kotak Mahindra  ने 390 दिन से 3 साल तक की एफडी पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितना होगा फायदा

निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है

अपडेटेड Aug 18, 2022 पर 4:32 PM
बैंक सात से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर जनरल पब्लिक को 2.50 फीसदी से 5.90 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 3 फीसदी से 6.40 फीसदी तक की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है

Kotak Mahindra Bank fixed deposits rates :  निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट्स पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर दी है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई दरें 17 अगस्त, 2022 से लागू हो गई हैं। बैंक ने इससे पहले 10 अगस्त को एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी और बुधवार को फिर से 390 दिन से 3 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी पर दरों में बढ़ोतरी की है।

बैंक सात से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर जनरल पब्लिक को 2.50 फीसदी से 5.90 फीसदी और सीनियर सिटीजंस को 3 फीसदी से 6.40 फीसदी तक की दर से ब्याज की पेशकश कर रहा है।

पंजाब नेशनल बैंक अलर्ट! 31 अगस्त तक ग्राहक जरूर निपटा लें अपना यह एक काम, वरना ब्लॉक हो जाएगा बैंक अकाउंट


कोटक ने कितनी बढ़ाई ब्याज दरें

कोटक महिंद्रा ने FD पर अपनी ब्‍याज दरों में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक में 390 से तीन साल तक की एफडी पर अब 5.90 फीसदी ब्‍याज मिलेगा, जो पहले 5.85 फीसदी था।

इसके अवाला कोटक महिंद्रा बैंक ने तीन साल से 10 साल की अवधि के लिए जमा की गई राशि पर ब्‍याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके लिए ब्‍याज दर 5.90 फीसदी ही रहेगी। बैंक ने अपने रेकरिंग डिपॉजिट (RD) की दरों में भी इजाफा किया है। 6 महीने की अवधि के लिए रेकरिंग डिपॉजिट की ब्याज दरें 0.25 फीसदी तक बढ़ी हैं।

7th Pay Commission: अब इस राज्य के लोगों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, जानिए कितनी बढ़ेगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।