LIC Dhan Rekha: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (Life Insurance Corporation) अपने ग्राहकों के लिए नई-नई पॉलिसी मुहैया कराता रहता है। बाजार में LIC के कई प्लान इस समय मौजूद हैं। जिसका चयन लोग अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से करते हैं। लेकिन कई बार सही जानकारी नहीं होने के चलते लोगों को बाद में अफसोस भी करना पड़ता है। लिहाजा हर पॉलिस की सही-सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। आज हम आपको धन रेखा पॉलिसी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
