LIC का आईपीओ आने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। एलआईसी देश का सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने जा रही है। LIC देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। आईपीओ के जरिए सरकार एलआईसी में अपनी 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। आईपीओ में 10 फीसदी शेयर LIC के इंप्लॉयीज और पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व होंगे। इससे इन दोनों को शेयर एलॉट होने की संभावना बढ़ जाएगी।
