SIP Calculation: सिर्फ 1000 रुपये करें निवेश, घर बैठे 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के बन जाएंगे मालिक

SIP Calculation: धैर्य रखकर लंबी अवधि के लिए अच्‍छी स्‍कीम में पैसा लगाते हैं तो कई गुना रिटर्न मिलने की उम्‍मीद बढ़ जाती है। बाजार के रिटर्न पर नजर डालें तो ऐसा हुआ है

अपडेटेड Sep 08, 2022 पर 7:47 AM
SIP में लंबी अवधि का निवेश होने से कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है।

SIP Calculation: निवेश और बचत की बात करें तो इसमें धैर्य और अनुशासन का अहम रोल होता है। धैर्य रखकर अगर लंबी अवधि के लिए अच्‍छी स्‍कीम में पैसा लगाना ही समझदारी भरा काम होता है। ऐसे में कई गुना रिटर्न मिलने की उम्‍मीद बढ़ जाती है। इसके साथ ही आपके लिए करोड़पति का द्वार भी खुल सकता है। ऐसे में अगर आप भी भविष्य के लिए घर बैठे बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज से बेहतर जगहों पर निवेश करना शुरू कर देना चाहिए।

हर महीने सिर्फ हजार रुपये करें निवेश

अगर आप नियमित तौर पर छोटा मोटा निवेश करते रहेंगे तो भविष्य में मोटा फंड तैयार कर सकते हैं। हम यहां आपको कुछ ऐसे प्लान बता रहे हैं। जहां कम पैसे निवेश करके मोटी कमाई कर सकते हैं। आप म्यूचुअल फंड के जरिए भी मोटा फंड बना सकते हैं। यहां सिर्फ 1000 रुपये की SIP से 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड आसानी से बन जाएगा। आपको हर महीने म्यूचुअल फंड में 1000 रुपये निवेश करना है। पिछले कुछ सालों में म्यूचुअल फंड ने 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

म्यूचुअल फंड स्कीमों में शामिल हाई अल्फा स्मॉल कैप स्टॉक्स जिनमें है कमाई की जोरदार उम्मीद


ऐसे समझें कैलकुलेशन

अगर आप म्यूचुअल फंड में 1000 रुपये हर महीने निवेश करते हैं तो 20 साल बाद आप 2.4 लाख रुपये जमा करते हैं। 20 साल में सालाना 15 फीसदी रिटर्न पर 15 लाख रुपये से ज्यादा हो जाएंगे। वहीं 20 फीसदी सालाना रिटर्न पर 31 लाख रुपये से ज्यादा मिलेगा।

30 साल में बन जाएंगे 2 करोड़ के मालिक

वहीं अगर आप हर महीने 1000 रुपये निवेश करते हैं तो 20 फीसदी सालाना रिटर्न से मैच्योरिटी पर 86.27 लाख रुपये जुटा लेंगे। यही अवधि अगर 30 साल के लिए करते हैं। तब 20 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से आपके पास 2,33,60,000 का मोटा फंड तैयार हो जाएगा। बता दें कि म्यूचुअल फंड में निवेशकों को कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता है।

SIP के फायदे

SIP का फायदा यह है कि इसमें एकमुश्‍त पैसे लगाने की बजाए लंबी अवधि तक हर महीने एक तय रकम लगाने की सुविधा मिलती है। इससे समय - समय पर अपने निवेश के आकलन की सुविधा मिलती है। वहीं लंबी अवधि का निवेश होने से कंपाउंडिंग का फायदा भी मिलता है।

डिस्क्लेमर:  यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।