SIP Calculation: निवेश और बचत की बात करें तो इसमें धैर्य और अनुशासन का अहम रोल होता है। धैर्य रखकर अगर लंबी अवधि के लिए अच्छी स्कीम में पैसा लगाना ही समझदारी भरा काम होता है। ऐसे में कई गुना रिटर्न मिलने की उम्मीद बढ़ जाती है। इसके साथ ही आपके लिए करोड़पति का द्वार भी खुल सकता है। ऐसे में अगर आप भी भविष्य के लिए घर बैठे बंपर कमाई करना चाहते हैं तो आज से बेहतर जगहों पर निवेश करना शुरू कर देना चाहिए।
