सेक्टर (Sector) और थिमैटिक फंड्स (Thematic Funds) तब शानदार रिटर्न देते हैं, जब उनसे जुड़े सेक्टर और थीम का प्रदर्शन अच्छा होता है। कोरोना की महामारी शुरू होने के बाद से कुछ सेक्टर और थिमैटिक फंड्स ने इनवेस्टर्स को मालामाल किया है। सिर्फ दो साल में उन्होंने इनवेस्टर्स के पैसे करीब तिगुना कर दिए हैं। दो साल का मतलब मार्च 2020 से 23 फरवरी, 2022 के दौरान से है। आइए इन फंडों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
