Get App

NPS: अब घर बैठे Central KYC के जरिए खोलें NPS अकाउंट, बार-बार KYC का झंझट खत्म, ये रहा तरीका

NPS: आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर PFRDA ने लोगों को एक नई सुविधा मुहैया कराई है। अब NPS अकाउंट खोलना बेहद आसान हो गया है। इसके लिए आप सेंट्रल केवाईसी (CKYC) के जरिए आसानी से NPS की मेंबरशिप हासिल कर सकते हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Nov 21, 2022 पर 7:41 AM
NPS: अब घर बैठे Central KYC के जरिए खोलें NPS अकाउंट, बार-बार KYC का झंझट खत्म, ये रहा तरीका
सेंट्रल केवाईसी के जरिए यह प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस है।

NPS: अगर आप रिटायरमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं और नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System -NPS) में अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतर मौका सामने आया है। पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (Pension Fund Regulatory and Development Authority -PFRDA) ने NPS अकाउंट खोलने का एक नया विकल्प मुहैया कराया है। इसके जरिए आप घर बैठे ही NPS के मेंबर बन सकते हैं। अब आप सेंट्रल नो योर कस्टमर (Central KYC -CKYC) सिस्टम के जरिए अपना NPS अकाउंट खोल सकते हैं। यह प्रोसेस पूरी तरह ऑनलाइन और पेपरलेस है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर PFRDA ने इस नई पहल की शुरुआत की गई है।

बता दें कि PFRDA ने NPS में डिजिटल ऑनबोर्डिंग के कई तरीकों को इनेबल किया था। जिसमें डिजी लॉकर जारी किए गए डॉक्यूमेंट, आधार eKYC/XML और PAN/बैंक अकाउंट शामिल हैं।

जानिए क्या है CKYC

सेंट्रल KYC केंद्र सरकार की एक खास पहल है। इसमें NPS सब्सक्राइबर्स और फाइनेंशियल इनवेस्टर्स को फाइनेंशियल सेक्टर के कई रेगुलेटर्स के साथ सिर्फ एक ही अपना KYC कंप्लीट करने की सुविधा मिलती है। CKYC को सेंट्रल रजिस्ट्री ऑफ सिक्योरिटाइजेशन एसेट रिकंस्ट्रक्शन एंड सिक्योरिटी इंटरेस्ट ऑफ इंडिया (Central Registry of Securitization Asset Reconstruction and Security Interest of India - CERSAI) मैनेज करती है। इसका मकसद फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ अकाउंट खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाना है और निवेशकों को KYC डॉक्यूमेंट्स के झंझट से छुटकरा दिलाना है। उन्हें हर बार डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई कराने की जरूरत नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें