पर्सनल फाइनेंस में खुद बन जाएंगे एक्सपर्ट, ये किताबें कर सकती हैं आपकी हेल्प

अगर आप सिर्फ पैसे कमाने पर जोर देते हैं तो अब आपको अपना फोकस थोड़ा बदलने की जरूरत है। लंबे समय तक किया जाने वाला थोड़ा-थोड़ा निवेश भी आपको करोड़पति बना सकता है

अपडेटेड Nov 15, 2022 पर 2:59 PM
Story continues below Advertisement
पैसे कमाने वाले हर व्यक्ति को इसे मैनेज करने के तरीकों के बारे में भी जानना जरूरी है।

सिर्फ पैसे कमाना काफी नहीं है। आपको पैसा मैनेज करना भी आना चाहिए। इसके लिए पैसे की वैल्यू (Value of Money) की समझ बहुत जरूरी है। अगर आप सिर्फ पैसे कमाने पर जोर देते हैं तो अब आपको अपना फोकस थोड़ा बदलने की जरूरत है। लंबे समय तक किया जाने वाला थोड़ा-थोड़ा निवेश (Investment) भी आपको करोड़पति बना सकता है। इसके लिए सबसे पहले आपको पावर ऑफ कंपाउंडिंग (Power of Compounding) के बारे में जानना होगा। इन चीजों को जानने से आप भी पर्सनल फाइनेंस (Personal Finance) के एक्सपर्ट बन सकते हैं। मनीकंट्रोल आपको कुछ किताबों के बारे में बता रहा है, जो इस काम में आपकी मदद कर सकती हैं।

Let’s Talk Money

इस किताब को मोनिका हलान ने लिखा है। यह अंग्रेजी के अलावा हिन्दी में भी उपलब्ध है। इसमें हलान ने पैसे के प्रबंधन के बारे में बुनियादी बातें बताई हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि कमाने के साथ ही हर व्यक्ति के लिए अपने पर्सनल फाइनेंस का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इसमें बताया गया है कि कैसे पैसा आपके लिए पैसा कमा सकता है। किताब की भाषा बहुत आसान है। इसमें उदाहरण की मदद से चीजों को समझाया गया है।

यह भी पढ़ें : अब इंडिया बन जाएगा जी20 का अध्यक्ष, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बढ़ेगी इसकी शान


If God Was Your Financial Planner

इसे सुरेश सदगोपन ने लिखा है। इसमें उन्होंने सात परिवारों की केस स्टडी के जरिए रोचक तरीके से पैसे की वैल्यू बताई है। उन्होंने सेविंग्स और निवेस से जुड़ी कई धारणाओं की सच्चाई भी बताई है। इस किताब को पढ़ने के बाद कोई व्यक्ति पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी बुनियादी बातों को बेहतर तरीके से समझने लगेगा।

Yours Financially

कल्पेश अशार की लिखी यह किताब आप पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी उन चीजों के बारे में विस्तार से जान सकते हैं, जो हर व्यक्ति के लिए जरूरी हैं। इसमें एक कपल (Couple) की जिंदगी में आने वाले उतार-चढ़ाव के जरिए कई अहम बातें बताने की कोशिश की गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि फाइनेंशियल इंडिपेंडेंट होने का सही मतलब क्या है।

let's talk money

Happily Insured

कपिल मेहता ने अपनी इस किताब में रिस्क और उसके असर के बारे में कई बातें बताई हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि किस तरह हम रिस्क को बेहतर तरह से समझने के बाद अपना रिटर्न बढ़ा सकते हैं। इस किताब में इंश्योरेंस के बारे में ज्यादा विस्तार से बताया गया है। यह ऐसी किताब है जो इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स को सही तरह से समझने में आपकी मदद कर सकती है।

The Wisest Owl

अनुपम गुप्ता ने इस किताब में यह बताया है कि कैसे आप फाइनेंशियल फ्यूचर को सेक्योर कर सकते हैं। यह किताब आपको बताती है कि कैसे आप लंबी अवधि में बड़ी संपत्ति बना सकते हैं। इसमें उन सवालों के जवाब भी दिए गए हैं, जो हर ऐसे व्यक्ति के दिमाग में खड़े होते हैं जो पैसे कमाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।