Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस कई ऐसी योजनाएं चला रहा है जिसमें निवेशकों को गारंटी रिटर्न मिलता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में जोखिम सबसे कम होता है। अगर आप भी टैक्स बचाने क लिए ज्यादा रिटर्न वाल ऑप्शन तलाश रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (Post Office National Saving Scheme - NSC) में निवेश कर सकते हैं। आइए जानते इसके फायदे और कितना मिल रहा है इन पर ब्याज..
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स में 100 रुपये के मल्टीपल में पैसे निवेश कर सकते हैं। इसमें निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। इस स्कीम पर फिलहाल सालाना 6.8 फीसदी के दर ब्याज मिल रही है। हर साल निवेशक को ब्याज नहीं मिलता है जबकि मूलधन में जुड़ जाता है। इस स्कीम में आप 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।
इतने साल में डबल हो जाएगा निवेश
आपका पैसा यानी निवेश नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स में निवेश 10 साल 6 महीने में डबल हो जाएगा। इस स्कीम में अगर आप 1000 रुपये का कुल निवेश 5 साल के लिए करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 1389 रुपये मिलेंगे।
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम (Post Office Scheme) में निवेश पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत हर साल 1.5 लाख रुपये तक के निवेश कर टैक्स छूट मिलती है। टैक्सेबल इनकम होने पर कुल इनकम में से पैसे काट लिए जाते हैं। इस स्कीम में एक बार निवेश करने के बाद आप 5 साल से पहले इन पैसों को नहीं निकाल सकते हैं।
जानिए कौन कर सकते हैं निवेश?
इस स्कीम में निवेश करने के लिए कम से कम 10 साल उम्र होनी चाहिए। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स के जरिए जॉइंट या सिंगल दोनों में किसी भी एक तरीके से निवेश कर सकते हैं। 10 साल से कम उम्र के बच्चे का अकाउंट खोलने पर उसकी देखरेख माता पिता करेंगे। 10 से 18 के बीच में अकाउंट माइनर के रूप में होगा। 18 के बाद अकाउंट को व्यस्क के अकाउंट में बदल दिया जाएगा। इस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट तीन लोगों के नाम पर खोला जा सकता है।