NSC Scheme : इस स्कीम में 2 लाख रुपये के निवेश पर मिलेंगे 2.78 लाख, लगेंगे 5 साल, जानिए दूसरी खूबियां

स्माल सेविंग स्कीम्स में एनएससी रिस्क फ्री सेविंग का बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें कम से कम पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं, जिसमें टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है

अपडेटेड Jul 13, 2022 पर 11:09 AM
पोस्ट ऑफिस की एनएससी स्कीम में निवेश पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत हर साल 1.5 लाख रुपये तक के निवेश कर टैक्स छूट हासिल की जा सकती है

Post Office Savings Scheme NSC Interest Rates : सरकार ने हाल में जुलाई-सितंबर, 2022 की अवधि के लिए नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (National Savings Certificate) यानी NSC, सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम और पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानी PPF के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का ऐलान किया है। इसके बावजूद इन पर ब्याज दर आकर्षक बनी हुई है। ऐसी ही एक स्कीम है एनएससी, जो अच्छे ब्याज के साथ ही टैक्स में छूट की पेशकश भी करती है। यह लगातार नौवां महीना है, जब स्माल सेविंग स्कीम्स (small savings schemes) पर ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या है एनएससी स्कीम?

स्माल सेविंग स्कीम्स में एनएससी रिस्क फ्री सेविंग का बेहतरीन ऑप्शन है। इसमें कम से कम पांच साल के लिए निवेश कर सकते हैं, जिसमें टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है। इसमें निवेश की कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। इस स्कीम पर फिलहाल सालाना 6.8 फीसदी के दर ब्याज मिल रही है। हर साल निवेशक को ब्याज का भुगतान नहीं किया जाता है। इस स्कीम में निवेश करने पर आपके पैसे 10 साल 6 महीने में डबल हो जाएंगे।


SSY: इस स्कीम में हर दिन जमा करें सिर्फ 100 रुपये, बेटी की शादी पर मिलेंगे 15 लाख रुपये

एनएससी स्कीम्स की खूबियां

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम (Post Office Scheme) में निवेश पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत हर साल 1.5 लाख रुपये तक के निवेश कर टैक्स छूट हासिल की जा सकती है। टैक्सेबल इनकम होने पर कुल इनकम में से पैसे काट लिए जाते हैं। इस स्कीम में एक बार निवेश करने के बाद आप 5 साल से पहले इन पैसों को नहीं निकाल सकते हैं।

NSC CALCULATOR : 5 साल में कैसे मिलेगा 80,000 रुपये ब्याज

6.8 फीसदी की सालाना ब्याज दर के साथ इस स्कीम में अगर आप 1000 रुपये का कुल निवेश 5 साल में करते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर 1389.49 रुपये मिलेंगे। इस प्रकार, यदि आप एकमुश्त 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको ब्याज के रूप में 77,899 रुपये यानी लगभग 80 हजार रुपये की रकम मिलेगी। इस प्रकार आपको पांच साल में 2.78 लाख रुपये मिलेंगे।

Business Idea: सहजन की खेती से किसान हो जाएंगे मालामाल, सिर्फ एक बार लगाएं पैसे, 10 साल तक होगी बंपर कमाई

कौन खुलवा सकता है एनएससी खाता

-इस स्कीम में निवेश करने के लिए कम से कम 10 साल उम्र होनी चाहिए।

-नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट्स के जरिए जॉइंट या सिंगल दोनों में किसी भी एक तरीके से निवेश कर सकते हैं।

-10 साल से कम उम्र के बच्चे का अकाउंट खोलने पर उसकी देखरेख माता पिता करेंगे। 10 से 18 के बीच में अकाउंट माइनर के रूप में होगा। 18 के बाद अकाउंट को व्यस्क के अकाउंट में बदल दिया जाएगा।

-इस स्कीम के तहत जॉइंट अकाउंट तीन लोगों के नाम पर खोला जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।