NSC vs KVP vs Post Office time deposit : जानिए किस पर मिलती है ज्यादा ब्याज, टैक्स बेनिफिट से जुड़ी डिटेल्स

गारंटेड रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) निवेश का अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 5:31 PM
बड़े बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट्स (fixed deposits) यानी एफडी की ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी है

NSC vs KVP vs Post Office : बड़े बैंकों ने फिक्स डिपॉजिट्स (fixed deposits) यानी एफडी की ब्याज दरें बढ़ानी शुरू कर दी है और जल्द ही दूसरे बैंकों में भी दरें बढ़ाने का ट्रेंड शुरू हो सकता है।

ऐसे में जो इनवेस्टर्स निश्चित आय वाले साधनों में अपना पैसा जमा करने की योजना बना रहे हैं, वे गारंटेड रिटर्न के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD), नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) और किसान विकास पत्र (KVP) जैसे निवेश के विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।

नेशनल सेविंग स्कीम


National Savings Scheme : अगर आप NSC में इनवेस्ट करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि इसमें 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। यानी इसमें 5 साल बाद ही पैसे मिलते हैं। इसमें सिंगल, ज्वाइंट में या एक अवयस्क के नाम पर निवेश किया जा सकता है। इसमें मौजूदा ब्याज दर 6.8 फीसदी है। इसमें कम से कम 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं और 100 के गुणक में निवेश कर सकते हैं, साथ ही इसमें निवेश की कोई सीमा नहीं है। NSC का इस्तेमाल बैंक से लोन लेने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर भी होता है।

टैक्स बेनिफिट

इसमें सेक्शन 80सी के तहत एनएससी निवेश किए गए पैसों पर 1.5 लाख रुपये सालाना तक पर टैक्स छूट मिलती है। इसकी अवधि 5 साल की होती है, इसलिए हर साल इस पर मिलने वाला ब्याज भी फिर से निवेश होता है, इसलिए उस पर धारा 80सी के तहत टैक्स छूट मिलती है।

Income Tax Updates| डेडलाइन से पहले इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करें नहीं तो लगेगा दोगुना टीडीएस

किसान विकास पत्र (KVP)

Kisan Vikas Patra : पोस्ट ऑफिस की Kisan Vikas Patra स्कीम में आप 1000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपका पैसा 124 महीने यानी 10 साल और 4 महीने में दोगुना हो जाएगा। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये का निवेश कर सकते हैं और कोई ऊपरी सीमा नहीं है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में सालाना 6.9 फीसदी ब्याज मिल रहा है।

टैक्स बेनिफिट

KVP में इनवेस्ट पर कोई टैक्स बेनिफिट नहीं मिलता है।

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

Post Office time deposit : पोस्ट ऑफिस भी टाइम डिपॉजिट स्वीकार करते हैं जो काफी हद तक बैंक एफडी जैसी ही है। यह 1, 2, 3 और 5 साल की अवधि के लिए हो सकती है। एक अवयस्क यानी 10 साल से ज्यादा उम्र का बच्चा भी इसमें इनवेस्ट कर सकता है। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट की इस स्कीम में 6.7 फीसदी सालाना की दर से ब्याज मिल रहा है। यह टैक्स बचत स्कीम है।

टैक्स बेनिफिट

5 साल से ज्यादा के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सेक्शन 80सी के तहत टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है। यदि एफडी अकाउंट पर आपका ब्याज एक वित्त वर्ष में 40,000 से ज्यादा हो जाता है तो पोस्ट ऑफिस टीडीएस काट सकता है।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।