NSE Stock Data Feeds: एनएसई ने कहा, निफ्टी 50 अपडेट की प्रॉब्लम खत्म हुई

ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज फर्म जेरोधा ने डेटा फीड में प्रॉब्लम के बारे में एनएसई को बताया था। बाद में उसने भी प्रॉब्लम खत्म होने के बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी। दूसरे ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कहा है कि अब एनएसई के फीड्स नॉर्मल काम कर रहे हैं

अपडेटेड Mar 07, 2022 पर 11:51 AM
सोमवार को स्टॉक मार्केट्स खुलते ही मुख्य सूचकांक लुढ़क गए। निफ्टी करीब 3 फीसदी गिर गया। इसकी वजह रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई है।

NSE ने कहा है कि उसके दो मुख्य सूचकांकों के अपडेट से जुड़ी प्रॉब्लम (Nifty data update problem) खत्म हो गई है। सोमवार को मार्केट ओपन होने के बाद एनएसई के दो प्रमुख सूचकांकों निफ्टी 50 (Nifty 50) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) के अपडेट होने में दिक्कत आ रही थी। ब्रोकर्स ने इसकी शिकायत एनएसई से की थी।

ऑनलाइन स्टॉक ब्रोकरेज फर्म जेरोधा ने इस प्रॉब्लम के बारे में एनएसई को बताया था। बाद में उसने भी प्रॉब्लम खत्म होने के बारे में एक ट्वीट कर जानकारी दी। दूसरे ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कहा है कि अब एनएसई के फीड्स नॉर्मल काम कर रहे हैं। उसने कहा है कि एनएसई और बीएसई दोनों ही एक्सचेंजों में ऑर्डर्स एग्जिक्यूट हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया, कच्चे तेल की कीमतों में उबाल ने दिखाया असर


निफ्टी ने कहा है कि निफ्टी 50 इंडेक्स ने सामान्य काम करना शुरू कर दिया है। उसने कहा है कि सभी सेगमेंट्स में सामान्य कामकाज हो रहा है। पहले निफ्टी और बैंकनिफ्टी में रुक-रुक कर थोड़ी दिक्कत आ रही थी।

सोमवार को स्टॉक मार्केट्स खुलते ही मुख्य सूचकांक लुढ़क गए। निफ्टी करीब 3 फीसदी गिर गया। इसकी वजह रूस-यूक्रेन के बीच चल रही लड़ाई है। इससे क्रूड ऑयल की कीमत 140 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी। यह क्रूड की अब तक की सबसे ऊंची 147 डॉलर प्रति बैरल से कुछ ही कम है। इस खबर का सीधा असर स्टॉक मार्केट पर पड़ा। इसके चलते बीएसई सेंसेक्स 1,600 अंक गिर गया। निफ्टी 16,000 के स्तर से नीचे चला गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।