Pension: बुढ़ापे के लिए हैं फिक्रमंद? न हों परेशान ये हैं मोदी सरकार के बेस्ट सरकारी पेंशन प्लान
Pension: रिटायरमेंट बाद ज्यादातर सभी को अपने महीने के खर्च की चिंता होती है। अगर आप भी टेंशन फ्री बिना किसी पैसे की तंगी के जीना चाहते हैं तो इस सरकार की बनाई स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसके लिए नौकरी के दौरान ही रिटायरमेंट प्लानिंग शुरू करनी होगी। ताकि, रिटायरयमेंट के समय बड़ा फंड बन सके और रेगुलर पेंशन आती रहे। इसके लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (Nation pension System - NPS), अटल पेंशन सिस्टम और LIC की सरल पेंशन योजना है, जिसका चुनाव आप रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पेंशन और इन्वेस्टमेंट के आधार पर कर सकते हैं।
NPS में कर सकते हैं निवेश
NPS में अगर आप 40 फीसदी एन्युटी लेते हैं और एन्युटी रेट 6 फीसदी सालाना है, तो रिटायरमेंट बाद आपको 1.56 करोड़ रुपये एक साथ मिल जाएंगे। फिर 1.04 करोड़ एन्युटी में चले जाएंगे। अब इसी एन्युटी की रकम से आपको हर महीने 51,848 रुपये की पेंशन मिलेगी। एन्युटी की रकम जितनी ज्यादा रखेंगे आपको पेंशन उतनी ज्यादा मिलेगी।
अगर 21 साल की उम्र में करते हैं निवेश
अगर निवेशक की औसत उम्र 21 साल है और वह मासिक 4,500 रुपये निवेश करता है तो 21 साल से लेकर 60 साल की उम्र तक वह 39 साल निवेश करेगा। यानी वह सालाना 54000 रुपये निवेश करेगा और 39 साल में योजना में 21.06 लाख रुपये निवेश होगा। यदि 10 प्रतिशत का रिटर्न मिलता है तो मैच्योरिटी पर 2.59 करोड़ रुपये हो जाएगी। यानी फिर आपको रिटायर होने पर 51,848 रुपये महीना पेंशन मिलेगा। इसमें एक अनुमान के मुताबिक कैलकुलेशन किया गया है।
ऑनलाइन खोल सकते हैं NPS
1 ईएनपीएस खोलने के लिए Enps.nsdl.com/eNPS या Nps.karvy.com लिंक पर क्लिक करें।
2 न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे और अपनी डिटेल्स और मोबाइल नंबर भरें। आपका मोबाइल नंबर OTP से वैरिफाई होगा। बैंक अकाउंट का डिटेल भरें।
3 अपने पोर्टफोलियो का और फंड का चुनाव करें।
4 इसके आप नामांकित व्यक्ति का नाम भरें।
5 आपने जिस काउंट की डिटेल भरी हैं, उस अकाउंट का कैंसल चेक देना होगा। आपको कैंसल चेक, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
6 आपको अपना इन्वेस्टमेंट एनपीएस में करना होगा।
7 पेमेंट करने के बाद आपका परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जेनरेट हो जाएगा। आपको पेमेंट की रसीद भी मिलेगी।
8 इन्वेस्टमेंट करने के बाद e-sign/print registration form पेज पर जाएं। यहां आप पैन और नेटबैंकिंग के साथ रजिस्टर कर सकते हैं। इससे आपकी केवाईसी (Know your customer) हो जाएगी। रजिस्टर करते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह आपके बैंक अंकाउंट में दी डिटेल्स से मैच करें। ऑनलाइन एनपीएस लेने की सुविधा अभी 22 बैंक दे रहे हैं। इनकी जानकारी एनएसडीएल (NSDL) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
अटल पेंशन योजना
60 के बाद सालाना मिलेगी 60,000 रुपए पेंशन
अटल पेंशन योजना का मकसद हर तबके को पेंशन के दायरे में लाना है। हालांकि, पेंशन निधि विनियामक व विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने सरकार से अटल पेंशन योजना (APY) के तहत अधिकतम उम्र बढ़ाने की सिफारिश की हुई है। योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है।
हर महीने देने होंगे 210 रुपये
मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।
कम उम्र में जुड़ने पर मिलेगा ज्यादा फायदा
मान लिजिए कि अगर 5 हजार पेंशन के लिए आप 35 की उम्र में जुड़ते हैं तो 25 साल तक हर 6 महीने में 5,323 रुपए जमा करना होगा। ऐसे में आपका कुल निवेश 2.66 लाख रुपये होगा, जिसपर आपको 5 हजार रुपये मंथली पेंशन मिलेगी। जबकि 18 की उम्र में जुड़ने पर आपका कुल निवेश सिर्फ 1.04 लाख रुपये ही होगा। यानी एक ही पेंशन के लिए करीब 1.60 लाख रुपये ज्यादा निवेश करना होगा।
LIC सरल पेंशन योजना
LIC Saral Pension Plan: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की सरल पेंशन योजना में आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना है और उसके बाद 60 साल के बाद हर महीने 12000 रुपये पेंशन पा सकते हैं। इस पेंशन का पैसा आपको जीवन भर मिलेगा। लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस - लाइफ एन्युटी विद 100 परसेंट रिटर्न ऑफ परचेज प्राइस (Life Annuity with 100 percent return of purchase price) यह पेंशन सिंगल लाइफ के लिए है, यानी यह पेंशन योजना किसी एक व्यक्ति से जुड़ी होगी। पेंशनधारी जब तक जीवित रहेंगे, उन्हें पेंशन मिलती रहेगी। उसके बाद नॉमिनी को बेस प्रीमियम मिल जाएगा।
पेंशन योजना जॉइंट लाइफ - पेंशन योजना जॉइंट लाइफ के लिए दिया जाता है। इसमें पेंशन पति-पत्नी दोनों को मिलता है। इसमें पति या पत्नी जो भी लंबे समय तक जीवित रहता है, उसे पेंशन मिलती है। जब दोनों ही नहीं रहेंगे तो नॉमिनी को बेस प्राइस मिलेगा।
सरल पेंशन योजना की खासियत…
1 बीमाधारक के लिए पॉलिसी लेते ही उसका पेंशन शुरू हो जाएगी।
2 अब ये आप पर निर्भर करेगा कि पेंशन हर महीने चाहिए या तिमाही, छमाही या सालाना। ये विकल्प आपको स्वयं चुनना होगा।
3 ये पेंशन योजना ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से ले सकते हैं।
4 इस योजना में 12000 रुपये साल का न्यूनतम लगाना होगा। इसमें मैक्सिमम इन्वेस्टमेंट की कोई सीमा नहीं है।
5 ये योजना 40 से 80 साल तक के लिए लोगों के के लिए है।
6 इस प्लान में पॉलिसी शुरू होने की तारीख से 6 महीने बाद पॉलिसी होल्डर को किसी भी समय लोन मिल जाएगा।