PM Shram Yogi Mandhan Yojana: कामगारों के लिए खुशखबरी! हर दिन 2 रुपये जमा करने पर मिलेंगे 36,000 रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: मानधन योजना को मोदी सरकार ने साल 2019 में शुरू किया था, इसके तहत हर महीने 3,000 रुपये पेंशन दी जाती है

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 2:40 PM
खेतिहर मजदूरों के लिए खुशखबरी!

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र में मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ही देश में असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने कामगारों को आर्थिक मदद (Financial Help) पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम लेकर आती रहती है। ऐसे ही केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Mandhan Yojana) की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत सालाना 36,000 रुपये की पेंशन दी जाती है। यानी हर हर महीने 3,000 रुपये बतौर पेंशन मिलती है। इस योजना का लाभ वहीं लोग उठा सकते हैं।

इस योजना का लाभ कामगारों के अलावा छोटे व्यापारी, दुकानदार और ऐसे लोग जिनकी महीने की आमदनी 15,000 रुपये से कम है वो इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। अगर आप असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं और उम्र 18 साल से ऊपर है तो हर महीने 55 रुपये (यानी हर महीने करीब 2 रुपये) जमा करना होगा। वहीं अगर उम्र 40 साल है तो हर महीने 200 रुपये जमा करना होगा। इसका लाभ उठाने क लिए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके साथ ही सरकार ने पोर्टल भी लॉन्च किया है। जिसमें ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

PM Kisan: इस डॉक्यूमेंट के बिना नहीं मिलेगी 2000 रुपये कि किश्त, मोदी सरकार ने किया नियमों में बदलाव


जानिए कैसे करें अप्लाई

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले इसकी ऑफिशियल वेबसाइट maandhan.in/shramyogi पर विजिट करना होगा। इसके बाद Click Here to apply ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर Self Enrollment ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद अपनी सारी डिटेल्स दर्ज करें। इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो और मोबाइल नंबर की डिटेल दर्ज करें। इसके बाद सब्मिट कर दें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।