PM Shram Yogi Mandhan Yojana: देश में असंगठित क्षेत्र में मजदूरों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना महामारी शुरू होने के बाद से ही देश में असंगठित क्षेत्र (Unorganised Sector) से जुड़े लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने कामगारों को आर्थिक मदद (Financial Help) पहुंचाने के लिए अलग-अलग तरह की स्कीम लेकर आती रहती है। ऐसे ही केंद्र सरकार ने साल 2019 में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना (PM Shram Yogi Mandhan Yojana) की शुरुआत की है।
