पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PNB Housing) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। यह इजाफा 5 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर किया गया है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 17 फरवरी 2023 से ही प्रभावी हो गई हैं। बढ़ी हुई ब्याज दरों का लाभ 12 महीने से 120 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर मिलेगा।
पीएनबी हाउसिंग अब 12 से 120 महीनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.35 फीसदी से 7.40 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस अब 12 से 23 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 7.35 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। वहीं 24 से 35 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज की दर 7 फीसदी की है।
किस अवधि पर कितनी है ब्याज दर
36 से 47 महीने में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 7.70 फीसदी का है। वहीं 48 से 59 महीने में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंट्रेस्ट रेट 7.40 फीसदी है। 60 से 71 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर इंट्रेस्ट रेट 7.50 फीसदी और 71 से 120 महीने में मेच्योर होने वाली एफडी पर इंट्रेस्ट रेट 7.40 फीसदी है।
सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा ज्यादा ब्याज का फायदा
पीएनबी हाउसिंग फाइनांस 1 करोड़ तक की जमा राशि के लिए वरिष्ठ नागरिकों को पहले के मुकाबले ज्यादा ब्याज का फायदा दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त 0.25 फीसदी ब्याज का फायदा दिया जा रहा है। वहीं ग्राहकों को मासिक, हर तीन महीने में या सालाना आधार पर ब्याज चुनने का विकल्प मिलता है।
पीएनबी हाउसिंग देता है डोर स्टेप सुविधा
पीएनबी हाउसिंग का नेटवर्क भारत के 35 से भी ज्यादा शहरों में हैं जहां पर इसकी 100 से भी ज्यादा ब्रांच मौजूद हैं। 5000 रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर किसी भी तरह का कोई TDS भी नहीं काटा जाता है। इसके अलावा तीन महीने की लॉक इन पीरियड के बाद आप इसमें से पैसा निकाल भी सकते हैं।