Kotak Mahindra बैंक ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, एफडी पर दे रहा है 7.70% का बंपर ब्याज
Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं
MoneyControl News
अपडेटेड Feb 18, 2023 पर 6:40 PM
कोटक बैंक ने 390 दिन की एफडी पर बढ़ाया ब्याज।
Fixed Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) में रेपो रेट को 25 आधार अंकों से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया। महंगाई पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई मई से रेपो रेट बढ़ा रहा है। RBI के रेपो रेट बढ़ाने के बाद ज्यादातर सभी बैंक Fixed Deposit पर ब्याज दरों को बढ़ा रहे हैं। कोटक बैंक ने हाल में 10 फरवरी को एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की थी लेकिन कल 17 फरवरी को बैंक ने 390 दिन यानी 12 महीने 25 दिन की एफडी पर ब्याज बढ़ा दिया है। बैंक अब इस एफडी पर आम लोगों को 7.20 फीसदी और सीनियिर सिटीजन को 7.70 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।
अब इतना मिल रहा है ब्याज
कोटक बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी ग्राहकों को ऑफर कर रहा है। वह आम ग्राहकों को 2.75 फीसदी से 7.20 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 7.70 फीसदी का अधिकतम ब्याज दे रहा है। ये ब्याज 390 दिन की एफडी पर मिल रहा है।
ये हैं कोटक बैंक की नई दरें
7 दिन से 14 दिन - आम जनता के लिए: 2.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.25 प्रतिशत
15 दिन से 30 दिन - आम जनता के लिए: 3.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.50 प्रतिशत
31 दिन से 45 दिन - आम जनता के लिए: 3.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 3.75 प्रतिशत
46 दिन से 90 दिन - आम जनता के लिए: 3.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.00 प्रतिशत
91 दिन से 120 दिन - आम जनता के लिए: 4.00 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.50 प्रतिशत
121 दिन से 179 दिन - आम जनता के लिए: 4.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 4.75 प्रतिशत
180 दिन - आम जनता के लिए: 5.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.00 प्रतिशत
181 दिन से 269 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
270 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
271 दिन से 363 दिन - आम जनता के लिए: 6 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.50 प्रतिशत
364 दिन - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
365 दिन से 389 दिन - आम जनता के लिए: 6.90 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.40 प्रतिशत
390 दिन (12 महीने 25 दिन) - आम जनता के लिए: 7.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.70 प्रतिशत
391 दिन से 23 महीने से कम - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत
23 महीने - आम जनता के लिए: 7 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.50 प्रतिशत
23 महीने 1 दिन से 2 साल से कम - आम जनता के लिए: 7.10 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.60 प्रतिशत
2 साल से 3 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.75 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7.25 प्रतिशत
3 साल और अधिक लेकिन 4 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.50 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 7 प्रतिशत
4 साल और अधिक लेकिन 5 साल से कम - आम जनता के लिए: 6.25 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.75 प्रतिशत
5 साल और उससे अधिक और 10 साल सहित - आम जनता के लिए: 6.20 प्रतिशत; सीनियर सिटीजन के लिए: 6.70 प्रतिशत।