Get App

PNB Housing ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को अब मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न

पीएनबी हाउसिंग अब 12 से 120 महीनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.35 फीसदी से 7.40 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस अब 12 से 23 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 7.35 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। वहीं 24 से 35 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज की दर 7 फीसदी की है

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Feb 19, 2023 पर 5:54 PM
PNB Housing ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को अब मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न
PNB Housing ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज, ग्राहकों को अब मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न

पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PNB Housing) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर इंट्रेस्ट रेट को बढ़ा दिया है। यह इजाफा 5 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर किया गया है। बढ़ी हुई ब्याज दरें 17 फरवरी 2023 से ही प्रभावी हो गई हैं। बढ़ी हुई ब्याज दरों का लाभ 12 महीने से 120 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर मिलेगा।

कितना बढ़ाया गया ब्याज

पीएनबी हाउसिंग अब 12 से 120 महीनों में मेच्योर होने वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.35 फीसदी से 7.40 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस अब 12 से 23 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 7.35 फीसदी ब्याज की पेशकश कर रहा है। वहीं 24 से 35 महीनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर ब्याज की दर 7 फीसदी की है।

Kotak Mahindra बैंक ने फिर बढ़ाया FD पर ब्याज, एफडी पर दे रहा है 7.70% का बंपर ब्याज

किस अवधि पर कितनी है ब्याज दर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें