Post Office: अपने भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में उसे आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Scheme) है। इस स्कीम में निवेश करने पर बाजार के किसी भी जोखिम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है।
ग्राम सुरक्षा योजना में आप रोजाना 25 रुपये का निवेश करके 17 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। वहीं अगर आप 50 रुपये निवेश करते हैं तो 35 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं।
जानिए क्या है ग्राम सुरक्षा योजना
इस स्कीम में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी भारत का नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। आप इसकी किश्त मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर भर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने वालों को 4 साल बाद लोन की सुविधा मिलती है। अगर किसी पॉलिसीधारक को इसे सरेंडर करना है, तो पॉलिसी के शुरू होने की तारीख के तीन साल बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश पर पांच साल के बाद बोनस भी मिलता है।
अगर कोई पात्र व्यक्ति इस स्कीम में हर महीने 750 रुपये जमा करते हैं। यानी रोजाना महज 25 रुपये खर्च करना है। स्कीम के मैच्योर होने पर 17 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।
ग्राम सुरक्षा पॉलिसी को खरीदने के बाद आप लोन का लाभ भी ले सकते हैं। हालांकि पॉलिसी को खरीदे जाने के 4 साल बाद ही लोन लिया जा सकता है। इसके अलावा अगर पॉलिसी अवधि में कभी प्रीमियम भरने से चूक हो जाती है तो आप पेंडिंग प्रीमियम राशि का पेमेंट करके इसे दोबारा शुरू कर सकते हैं।