Get App

पोस्ट ऑफिस की यह योजना घर बैठे बना देगी लखपति, रोजाना जमा करें सिर्फ 25 रुपये, मिलेगी मोटी रकम

पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुरक्षा योजना के जरिए आप लाखों रुपये का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। आइए समझते हैं कि कम निवेश में ज्यादा रिटर्न कैसे पा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 06, 2022 पर 12:51 PM
पोस्ट ऑफिस की यह योजना घर बैठे बना देगी लखपति, रोजाना जमा करें सिर्फ 25 रुपये, मिलेगी मोटी रकम
ग्राम सुरक्षा पॉलिसी को खरीदने के बाद आप लोन का लाभ भी ले सकते हैं।

Post Office: अपने भविष्य को लेकर हम सभी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में उसे आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम का नाम ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Scheme) है। इस स्कीम में निवेश करने पर बाजार के किसी भी जोखिम का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलता है।

ग्राम सुरक्षा योजना में आप रोजाना 25 रुपये का निवेश करके 17 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। वहीं अगर आप 50 रुपये निवेश करते हैं तो 35 लाख रुपये तक का रिटर्न पा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना पसंद करते हैं।

जानिए क्या है ग्राम सुरक्षा योजना

इस स्‍कीम में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी भारत का नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें 10 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। आप इसकी किश्त मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर भर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने वालों को 4 साल बाद लोन की सुविधा मिलती है। अगर किसी पॉलिसीधारक को इसे सरेंडर करना है, तो पॉलिसी के शुरू होने की तारीख के तीन साल बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश पर पांच साल के बाद बोनस भी मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें