Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी स्कीम हैं जो काफी पॉपुलर हैं। इन योजनाओं में निवेश करने पर किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं रहता है। लाखों लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीमों में निवेश करना पसंद करते हैं। पोस्ट ऑफिस की रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के तहत कई स्कीमें लॉन्च की गई हैं। इनमें से एक है ग्राम सुरक्षा योजना (Gram Suraksha Yojana)। इस स्कीम के लिए आप रोजाना 50 रुपये की बचत करके 35 लाख रुपये तक राशि हासिल कर सकते हैं।
जानिए क्या है ग्राम सुरक्षा योजना
ग्राम सुरक्षा योजना में निवेश करने वाले को पूरे 35 लाख का फायदा (benefit of Gram Suraksha Scheme ) हासिल कर सकते हैं। इस स्कीम की ये राशि बोनस के साथ निवेशक को 80 साल की उम्र में मिलती है। अगर निवेश करने वाले व्यक्ति की मृत्यु 80 साल की आयु से पहले हो जाती है तो उसके नॉमिनी को ये राशि मिल जाती है। इस स्कीम में 19 साल से लेकर 55 साल तक का कोई भी भारत का नागरिक निवेश कर सकता है। इसमें 10,000 रुपये से लेकर के 10 लाख तक का निवेश किया जा सकता है। आप इसकी किश्त मासिक, तिमाही, छमाही या फिर सालाना आधार पर भर सकते हैं।
इस स्कीम में निवेश करने वालों को चार साल बाद लोन की सुविधा मिलती है। अगर किसी पॉलिसी होल्डर को इसे सरेंडर करना है तो पॉलिसी के शुरू होने की तारीख के तीन साल बाद इसे सरेंडर कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश पर पांच साल के बाद बोनस भी मिलता है।
अगर कोई पात्र व्यक्ति इस स्कीम में हर महीने 1,500 रुपये जमा करते हैं। यानी रोजाना महज 50 रुपये खर्च करना है। स्कीम के मैच्योर होने पर 35 लाख रुपये तक का रिटर्न मिल सकता है।