Kisan Vikas Patra: पोस्ट ऑफिस की तमाम स्कीम हैं, जहां देश के लाखों लोगों ने निवेश किया है। यहां निवेश करने पर किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। इसमें बढ़िया रिटर्न भी मिलता है। यही वजह है कि पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। ऐसे ही अगर आप किसी सरकारी स्कीम में लंबे समय के लिए पैसा लगाना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) का किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) योजना आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
पोस्ट ऑफिस के किसान विकास पत्र में निवेश करने पर तगड़ा रिटर्न मिलता है। इसमें आपके पैसे डबल हो सकते हैं। लिहाजा यह स्कीम काफी पॉपुलर है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 124 महीने का है। इस योजना में निवेश करने पर 6.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलती है।
सिर्फ 1000 रुपये से कर सकते हैं शुरू
किसान विकास पत्र में 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी नागरिक इसमें निवेश कर सकता है। इसमें मिनिमम निवेश की राशि 1000 रुपये है। मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट नहीं तय की गई है। किसान विकास पत्र में 10 साल से कम उम्र के नाबालिग की ओर से कोई भी व्यस्क अकाउंट खुलवा सकता है। जैसे ही नाबालिग की उम्र 10 साल होगी। अकाउंट उसके नाम कर दिया जाता है। इतना ही नहीं 18 साल या उससे अधिक की उम्र के तीन लोग ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं।
रिटर्न पर देना होता है टैक्स
अगर कोई इस स्कीम को खरीदने के एक साल के भीतर ही वापस कर देता है, तो उसे किसी भी तरह के ब्याज का लाभ नहीं मिलता है। पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम इनकम टैक्स एक्ट (Income Tax Act) 80c के तहत नहीं आती है। लिहाजा निवेश राशि पर जो भी रिटर्न मिलता है। उस पर टैक्स भरना होगा। हालांकि, इस स्कीम में TDS की कटौती नहीं की जाती है।