Post Office: किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra –KVP) केंद्र सरकार की वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। इसमें मैच्योरिटी पीरियड के बाद पैसे डबल हो जाते हैं। किसान विकास पत्र देश के सभी डाकघरों और बड़े बैंकों में मौजूद है। इसका मैच्योरिटी पीरियड अभी 124 महीने है। इसमें कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। अधिक से अधिक निवेश करने की कोई लिमिट नहीं है।
