Post Office Monthly Income Scheme: पोस्ट ऑफिस में कई तरह की स्माल सेविंग स्कीम्स चल रही हैं। यहां निवेश करने पर किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है। निवेश के लिहाज से भी काफी सुरक्षित माना जाता है। अगर आप भी निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम का चयन कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की यह स्माल सेविंग स्कीम है। इसमें हर महीने आप एक तय राशि हासिल कर सकते हैं।
