Post Office: शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल रहती है। ऐसे में अगर गारंटी के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की गारंटीड रिटर्न वाली कई योजनाएं काफी पॉपुलर हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) इनमें शामिल है। इसमें एक बार पैसे लगाकर आप लंबे समय तक फायदा उठा सकते हैं।
यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है> अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट (Post Office Monthly Income Scheme) खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा उससे आप बच्चे की फीस बर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट (India Post) की वेबसाइट के मुताबिक, मंथली इनकम स्कीम में मिनिमम 1,000 रुपये के निवेश से अकाउंट खुलवा सकते है। सिंगल और जॉइंट दोनों तरह अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 4.5 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 9 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। MIS में ब्याज का भुगतान हर महीने होता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Scheme) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की MIS पर अभी 6.6 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसे आगे 5-5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है। उसके नाम पर 2 लाख रुपये जमा करते हैं। तब हर महीने ब्याज 6.6 फीसदी की दर से 1100 रुपये होंगे। 5 साल में ये ब्याज करीब 66,000 रुपये हो जाएगी। आखिरी में आपको 2 लाख रुपये वापस मिल जाएंगे। इस तरह से छोटे से बच्चे के लिए 1100 रुपये मिलेंगे। जिसे आप उसकी पढ़ाई-लिखाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरेंट्स को इन पैसों से काफी मदद मिल सकती है।
हर महीने मिलेंगे 2500 रुपये
अगर आप बच्चे के नाम से 3.5 लाख रुपये जमा करते हैं तो हर महीने 1925 रुपये मिलेंगे। वहीं अगर आप 4.5 लाख जमा करते हैं, जो कि इस योजना की अधिकतम लिमिट है। तब 2475 रुपये हर महीने मिलेंगे। इन पैसों से आप स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, पेन-कॉपी के खर्च आसानी से निकाल सकते हैं।