Post Office Scheme: हर दिन सिर्फ 333 रुपए बचाकर कैसे 16 लाख रुपए बना सकते हैं, समझें पूरी स्कीम

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस का आरडी अकाउंट खुलने के पांच साल के बाद या 60 साल में मैच्योर होता है। हालांकि, इस आरडी को आप 10 साल तक आगे बढ़ा सकते हैं

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 7:38 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस का आरडी अकाउंट खुलने के पांच साल के बाद या 60 साल में मैच्योर होता है

Post Office Recurring Deposit Scheme : इन दिनों महंगाई बढ़ती जा रही है। ऐसे में सैलरीड और मीडियम क्लास के लिए बड़े निवेश कभी आसान नहीं होते हैं। इन हालात में छोटी रकम के साथ निवेश करना एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट यानी आरडी स्कीम एक बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसे आवर्ती जमा के नाम से भी जाना जाता है। आरडी स्कीम (RD Scheme) की खास बात यह है कि इसमें आपको हर महीने निवेश करते हैं। इसे पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट (Post Office Recurring Deposit Account) भी कहा जाता है। इसके जरिये आप हर महीने 10,000 रुपये यानी रोज 333 रुपये के निवेश के साथ 10 साल मे एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं।

चाहे जितना करें निवेश

पोस्ट ऑफिस की आरडी में 10 साल से ज्यादा उम्र का कोई भी बच्चा या वयस्क खाता खुलवा सकता है। इस अकाउंट में सिर्फ 100 रुपये के छोटे से अमाउंट से निवेश शुरू कर सकते हैं। यह योजना सरकार की गारंटी योजना के साथ आती है। अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है आप इसमें आप 10 रुपये के मल्टीपल में कितना भी पैसा डाल सकते हैं।


पोस्ट ऑफिस की इस सुपरहिट स्कीम में बन जाएंगे करोड़पति, जानिए कैसे करें निवेश

फिलहाल आरडी स्कीम पर सालाना 5.8 फीसदी ब्याज मिल रहा है, यह दर जुलाई, 2022 से लागू है। केंद्र सरकार अपनी सभी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है।

पांच साल में मैच्योर होती है RD

पोस्ट ऑफिस का आरडी अकाउंट खुलने के पांच साल के बाद या 60 साल में मैच्योर होता है। इस आरडी को आप 10 साल तक आगे बढ़ा सकते हैं। हालांकि, एक जमाकर्ता तीन साल के बाद आरडी अकाउंट को बंद करवा सकता है या अकाउंट खुलवाने के एक साल बाद 50 फीसदी तक लोन ले सकता है। यदि खाता पूरी तरह बंद हो जाता है, चाहे ऐसा मैच्योरिटी से एक दिन पहले ही हो जाए तो इस पर पोस्ट ऑफिस के सेविंग अकाउंट की तरह ब्याज दर मिलेंगी।

पोस्ट ऑफिस का आरडी अकाउंट बिना पैसा जमा किए भी 5 साल तक बना रह सकता है।

इनवेस्टमेंट में अफरीदी नहीं, राहुल द्रविड़ जैसा परफॉर्मेंस आपको बनाएगा विनर

कैसे मिलेंगे 16 लाख रुपये

अगर आप हर महीने पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 10 हजार रुपए हर महीने 10 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 10 साल बाद 5.8 फीसदी की ब्याज दर पर 16 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलेंगे।

10 साल में आपका कुल जमा 12 लाख रुपये होगा और अनुमानित रूप से आपको 4.26 लाख रुपये रिटर्न मिलेगा। इस प्रकार मैच्योरिटी पर आपको कुल 16.26 लाख रुपये मिलेंगे।

इसमें जमा पैसों पर ब्याज तिमाही लगाया जाता है। हर तिमाही के आखिर में आपके अकाउंट में जोड़ (कंपाउंड इंटरेस्ट के साथ) दिया जाता है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।