Post Office Scheme: आमतौर पर बहुत से लोगों की चाह रहती है कि रिटायरमेंट के बाद उनके पास पैसों की कमी न रहे। इसके लिए वह अलग-अलग स्कीम में पैसे निवेश करते हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस भी अपने ग्राहकों के लिए एक शानदार स्कीम लेकर आया है। जिसमें निवेश पर आपको बेहतर रिटर्न मिल सकता है और आपका भविष्य सुरक्षित हो सकता है। इस स्कीम का नाम पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Savings Scheme) है।
यह रिटर्न देने के मामले में सुकन्या समृद्धि योजना के बाद दूसरी सबसे बेहतर स्कीम है। इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 साल की है और इस पर सालाना ब्याज 7.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है।
यह स्कीम सीनियर सिटीजंस के नाम पर है। इसमें आपको निवेश करने पर इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट भी मिलेगा। इस स्कीम में ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये निवेश किए जा सकते हैं। सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम में 60 साल अधिक उम्र के भारतीय नागरिक ही अकाउंट खुलवा सकते हैं। जिन लोगों ने VRS लिया है वो लोग भी 60 साल की उम्र के पहले अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके अलावा इस स्कीम के तहत इंडिविजुअल या अपनी पति या पत्नी के साथ ज्वॉइंट में एक से ज्यादा अकाउंट रख सकते हैं। लेकिन सभी को मिलाकर निवेश 15 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए।
मैच्योरिटी के बाद बढ़ा सकते हैं स्कीम
इस स्कीम के तहत मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। इसके बाद मैच्योरिटी 3 साल के लिए फिर से बढ़ाई जा सकती है। प्री मैच्योर क्लोज करने पर पेनल्टी लगती है। निवेश के एक साल बाद लेकिन 2 साल पहले अकाउंट बंद करने पर निवेशक को 1.5 फीसदी शुल्क देना होता है। वहीं 2 साल बाद लेकिन 5 साल पहले अकाउंट बंद करने पर 1 फीसदी पेनल्टी है। जबकि 1 साल पहले ही अकाउंट बंद करने पर ब्याज नहीं मिलता है।