Get App

Post Office की इस स्कीम में पाएं तगड़ा रिटर्न, टैक्स छूट का भी उठाएं फायदा

Post Office की नेशनल सेविंग्स सार्टिफिकेट में कम से कम 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इसमें गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है

Jitendra Singhअपडेटेड Sep 28, 2022 पर 5:16 PM
Post Office की इस स्कीम में पाएं तगड़ा रिटर्न, टैक्स छूट का भी उठाएं फायदा
Post Office की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 5 साल के लिए निवेश कर सकते हैं।

Post Office: पोस्ट ऑफिस की योजनाओं में निवेश के लिहाज से बेहतर माना जाता है। यहां किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। स्माल सेविंग्स स्कीम में बहुत से लोग निवेश करते है। अगर आप भी निवेश की तलाश में हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यह पोस्ट ऑफिस की सेविंग स्कीम का एक बेहतरीन ऑप्शन है। इस स्कीम को देश की किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रॉन्च में लिया जा सकता है।

जानिए नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल होता है। इस पर अभी 6.8 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है, जो कि FD से ज्यादा है। इस स्कीम में कम से कम 1,000 रुपये निवेश कर सकते हैं। आप अपनी क्षमता के मुताबिक कि‍तने भी पैसों के NSC खरीद सकते हैं। यानी इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं है। इसमें निवेश करने पर इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। हालांकि यह छूट 1.5 लाख रुपये तक के निवेश पर ही मिलती है। एक सिंगल होल्डर टाइप सर्टिफिकेट कोई भी एडल्ट अपने नाम से या अपने बच्चे के नाम से खरीद सकता है। NSC में 100, 500, 1000, 5000, 10,000 या इससे ज्यादा के सर्टिफिकेट मिलते हैं।

Post Office Scheme: इस स्कीम में हर दिन जमा करें 95 रुपये, मिलेंगे 14 लाख रुपये के साथ ढेर सारे फायदे

कौन कर सकते हैं निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें