Post Office: स्माल सेविंग्स स्कीम देश में निवेश करने के बेहद पॉपुलर विकल्प हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी भरोसा स्माल सेविंग्स स्कीम पर है। उनका 31 मार्च 2022 तक पोस्ट ऑफिस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 2 स्माल सेविंग्स में निवेश है। यानी देश के प्रधानमंत्री भी पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करते हैं। PM Narendra Modi ने लाइफ इंश्योरेंस और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में बड़ा निवेश किया है। ऐसे में अगर आप आप भी स्माल सेविंग स्कीम पर मुनाफा कमाना चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
