Post Office की यह सरकारी स्कीम बना देगी लखपति, जानिए कैसे उठाएं फायदा

Post Office: सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ (Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme) इंश्योरेंस स्कीम आपकी फाइनेशियल जरूरतो को पूरी कर सकती है। यह एक एनडॉमेंट (endowment scheme) स्कीम है

अपडेटेड Oct 19, 2022 पर 2:34 PM
पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुमंगल ग्रामीण डाक जीवन बीमा (Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance) योजना को खास तौर से ग्रामीण इलाको के लिए बनाया गया है।

Post Office: पोस्ट ऑफिस अपने ग्राहकों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाता है। पोस्ट ऑफिस में आम लोगों के लिए कई ऐसी स्माल सेविंग स्कीम्स होती हैं। जिनमें शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस की सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम (Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme) है। अगर आप इस स्कीम के तहत रोजाना 95 रुपये जमा करते हैं। तब इसकी मैच्योरिटी पर आपको 14 लाख रुपये मिल सकते हैं।

यह स्कीम खास तौर से ग्रामीण इलाकों के लोगों को ध्यान में रखकर बनाई गई है। इस स्कीम के साथ ही बीमा धारक के जीवित रहने पर मनी बैक (Money Back Scheme) का लाभ भी मिलता है। मनी बैंक का मतलब है कि जिसने पैसे निवेश किए गए हैं वह सभी पैसे वापस मिल जाएंगे। इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।

मिलता है बोनस


सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ (Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme) इंश्योरेंस स्कीम आपकी फाइनेशियल जरूरतो को पूरी कर सकती है। यह एक एनडॉमेंट (endowment scheme) स्कीम है। इसे साल 1995 में शुरू किया गया था। इस स्कीम के तहत छह अलग-अलग इंश्योरेंस प्लान ऑफर किए जाते हैं। यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी अच्छी है। जिन्हें समय-समय पर पैसों की जरूरत पड़ती है। इसके तहत 10 लाख रुपये का सम एश्योर्ड होता है। यानी अगर पॉलिसी धारक की मौत हो जाती है तो उसके उसके परिवार को 10 लाख रुपये के साथ बोनस राशि मिलेगी।

Post Office: दिवाली से पहले बच्चों का कराएं रजिस्ट्रेशन, सरकार से मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कैसे उठाएं फायदा

जानिए फायदे

यह पॉलिसी 15 और 20 साल की अवधि की है। पॉलिसी लेने के लिए कम से कम 19 साल उम्र होनी चाहिए। 15 साल की पॉलिसी के तहत एश्योर्ड राशि का 20-20 फीसदी हिस्सा छह, नौ और 12 साल पूरे होने पर मनी-बैक के तौर पर मिलेगा। बाकी 40 फीसदी रकम बोनस के साथ मैच्योरिटी पर मिलेगी। इसी तरह 20 साल की पॉलिसी के तहत आठ, 12 और 16 साल पर 20-20 फीसदी राशि मनी बैक के तौर पर मिलेगी। बाकी 40 फीसदी राशि मैच्योरिटी पर बोनस के साथ मिलेगी।

इतनी देनी होगी किश्त

अगर कोई व्यक्ति 25 साल की उम्र में 7 लाख का सम इंश्‍योर्ड (Sum Assured) के साथ 20 साल के लिए यह पॉलिसी लिया है। तब ऐसी स्थिति में रोजाना 95 रुपये यानी महीने के 2850 रुपये की किश्त के रूप में देना होगा। तीन महीने पर किश्त देने पर आपको 8,850 रुपये और 6 महीने पर आपको 17,100 रुपये देने होंगे। इसके बाद मैच्योरिटी पर करीब 14 लाख रुपये मिलेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।