पोस्ट ऑफिस की ये 5 योजनाएं देती हैं टैक्स में कटौती का फायदा, निवेश करने से पहले जान लें क्या है इंटरेस्ट रेट

पोस्ट ऑफिस (Post Office) की योजनाओं में आपको शानदार ब्याज के साथ साथ काफी बेहतर रिटर्न भी मिलता है। साथ ही इन योजनाओं में आपका पैसा बाजार जोखिमों से भी पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी मिलता है। ऐसे में आइये डालते हैं पोस्ट ऑफिस की उन योजनाओं पर एक नजर जिनमें टैक्स में कटौती का बेनिफिट मिलता है

अपडेटेड May 15, 2023 पर 8:32 PM
Story continues below Advertisement
पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी मिलता है

अगर आप अपने पैसों को बिना किसी जोखिम वाली जगह पर निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो पोस्ट ऑफिस (Post Office) की योजनाएं आपके लिए काफी बेहतर सिद्ध हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की इन योजनाओं में आपको शानदार ब्याज के साथ साथ काफी बेहतर रिटर्न भी मिलता है। साथ ही इन योजनाओं में आपका पैसा बाजार जोखिमों से भी पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस की कुछ योजनाओं की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें आपको टैक्स में कटौती का बेनिफिट भी मिलता है। ऐसे में आइये डालते हैं पोस्ट ऑफिस की उन योजनाओं पर एक नजर जिनमें टैक्स में कटौती का बेनिफिट मिलता है।

सुकन्या समृद्धि योजना

पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) खास तौर पर बेटियों के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत 10 साल तक की बालिका का खाता खोला जा सकता है। फिलहाल पोस्ट ऑफिस की इस योजना में सालाना 7.6 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा मिलता है। योजना के तहत एक वित्त वर्ष में कम से कम 250 रुपये और मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। योजना में इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।


पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट (Post Office TD) भी सेविंग करने के लिहाज से काफी शानदार योजना है। इस योजना में मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। इस योजना में आपको 7 फीसदी सालाना के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा दिया जा रहा है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में भी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

PF अकाउंट में ई-नॉमिनेशन कराना है जरूरी, जानें क्या है इसका स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम

पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन्स सेविंग स्कीम (SSSC) सबसे ज्यादा ब्याज देने वाली योजनाओं में से एक है। पोस्ट ऑफिस की इस योजना में आपको सालाना 8.2 फीसदी के हिसाब से सालाना इंटरेस्ट रेट का फायदा मिलता है। इस योजना में भी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80-C के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट

पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) योजना में आप मिनिमम 1,000 रुपये से अपना इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस योजना में 100 रुपये के गुणकों में निवेश किया जा सकता है। निवेश की कोई भी सीमा तय नहीं की गई है। योजना में मेच्योरिटी पीरियड 5 साल का है। यह योजना 7 फीसदी सालाना के हिसाब से इंटरेस्ट रेट ऑफर करती है। इसमें भी इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80-सी के तहत टैक्स बेनिफिट मिलता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)

पोस्ट ऑफिस की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) योजना में आप लंबे वक्त के लिए अपना पैसा जमा कर सकते हैं। इस योजना के तहत एक फाइनेंशियल ईयर में मैक्सिमम 1.50 लाख रुपये तक का निवेश किया जा सकता है। योजना के तहत मेच्योरिटी पीरियड 15 साल है। इसे बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल पोस्ट ऑफिस की इस योजना में 7.1 फीसदी सालाना के हिसाब से इंटरेस्ट रेट का फायदा मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।