Get App

PPF calculator : तैयार हो जाएगा 1 करोड़ का फंड, अगर इस स्कीम में करेंगे ज्यादा से ज्यादा निवेश

यदि आप पीपीएफ में 25 साल तक हर महीने 12,500 रुपये का निवेश जारी रखते हैं तो आपको मैच्योरिटी पर लगभग 1.16 करोड़ रुपये की धनराशि मिलेगी। फिलहाल इस पर सालाना ब्याज दर 7.1 फीसदी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2022 पर 8:45 AM
PPF calculator : तैयार हो जाएगा 1 करोड़ का फंड, अगर इस स्कीम में करेंगे ज्यादा से ज्यादा निवेश
PPF की ब्याज दर में हर तीन महीने में बदलाव होता है, लेकिन इंटरेस्ट का कैलकुलेशन हर महीने होता है

Public Provident Fund PPF : पीपीएफ एक रिटायरमेंट पर केंद्रित इनवेस्टमेंट स्कीम है, जिससे लंबी अवधि में महंगाई को पीछे छोड़ने वाला रिटर्न हासिल करने में मदद मिलती है। इसमें समय-समय पर किए जाने वाले निवेश से लंबी अवधि में आपके लिए 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार करने में मदद मिल सकती है।

जानिए कैसे जमा होगी रकम

PPF की ब्याज दर में हर तीन महीने में बदलाव होता है। फिलहाल पीपीएफ पर सालाना ब्याज दर 7.1 फीसदी है। इंटरेस्ट का कैलकुलेशन हर महीने होता है। पीपीएफ में आपको 15 साल तक इनवेस्ट करना होता है, इसीलिए इसे लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट ऑप्शन कहा जाता है। अगर आपको पैसे की जरूरत नहीं है तो आप 5-5 साल के ब्लॉक में इसकी अवधि दो बार बढ़ सकते हैं यानी इसमें आप 25 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीपीएफ अकाउंट एक्सटेंशन फॉर्म भरना होगा।

जितना ज्यादा समय तक जमा, उतना ज्यादा रिटर्न

सब समाचार

+ और भी पढ़ें