भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही योजना पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (PPF) निवेश करने के सबसे बेहतर ऑप्शन में से एक है। यह सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली एक लंबे टाइम वाली इनवेस्टमेंट स्कीम है। इस योजना में आपको टैक्स बेनिफिट के साथ साथ काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है। सरकार ने साल 2019 में इस योजना में कुछ बदलाव किए थे जिस वजह से अब इस योजना को पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम (PPF) 2019 कहा जाता है। आइये इस योजना की खासियतों के बारे में भी जान लेते हैं।
