Post Office : भारतीय डाक विभाग ने अपने करोड़ों कस्टमर्स के लिए एक नई इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस (आईवीआर) सर्विस लॉन्च की है। पोस्ट ऑफिस अकाउंट होल्डर्स अपने खातों से जुड़ी कई सेवाओं के लिए इस नई आईवीआर सर्विस (IVR service) का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सर्विस के जरिये, कस्टमर्स इनवेस्टमेंट पर मिलने वाले इंटरेस्ट, एटीएम कार्ड ब्लॉक कराने, नए कार्ड जारी कराने और पीपीएफ से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
भारतीय डाक का है टोल फ्री नंबर
डाक विभाग ने हाल में पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक (POSB) अकाउंट होल्डर्स के लिए आईवीआर सर्विस शुरू की थी। यह नई फैसिलिटी आपके मोबाइल फोन के जरिये उपलब्ध है। एक सर्कुलर के मुताबिक, कस्टमर्स पीपीएफ (PPF), एनएससी (NSC), सुकन्या समृद्धि (SSY) आदि छोटी बचत योजनाओं (post office schemes) के बारे में आईवीआर से विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए कस्टमर्स को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से भारतीय डाक के टोल फ्री नंबर 18002666868 पर फोन करना होगा।
आईवीआर से पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होल्डर्स को कई ऑप्शंस उपलब्ध कराए जाते हैं..
पोस्ट ऑफिस की हैं 12 स्माल सेविंग स्कीम्स
स्माल सेविंग स्कीम्स बास्केट में नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC), पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), किसान विकास पत्र (KVP) और सुकन्या समृद्धि योजना सहित 12 योजनाएं शामिल हैं। सरकार आम तौर पर हर तिमाही की शुरुआत में ब्याज दरें घोषित करती है।
सरकार ने जनवरी-मार्च की अवधि के लिए स्माल सेविंग स्कीम्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
मौजूदा तिमाही में, इनवेस्टर्स को पीपीएफ पर 7.1 फीसदी, सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम पर 7.4 फीसदी, एनएससी पर 6.8 फीसदी और सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 फीसदी ब्याज मिलता रहेगा।