Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: सिर्फ 330 रुपये करें निवेश, मिलेगा 2 लाख रुपये का कवर, जानिए पूरी डिटेल

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: इस योजना से जुड़े लोगों को टैक्स में भी छूट मिलती है। पॉलिसी की वैलिडिटी 1 जून से 31 मई तक रहती है

अपडेटेड Mar 22, 2022 पर 1:02 PM
PMJJBY का लाभ 18 से लेकर 50 साल की उम्र में भी उठाया जा सकता है

Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana: केंद्र सरकार ने देश के कमजोर वर्गों को सुरक्षा देने के मकसद से साल 2015 में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana -PMJJBY) की शुरुआत की थी। इस योजना का लाभ देश के सभी 18 से 50 साल तक के लोग उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास किसी भी बैंक में सेविंग अकाउंट (Savings Account) होना जरूरी है, जिसमें से सालाना प्रीमियम के पैसे ऑटो-डेबिट (Auto-Debit) होती रहेगी।

इस योजना के तहत सिर्फ 330 रुपये का प्रीमियम भरकर 2 लाख रुपये तक का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं, इस बीमा पॉलिसी को हर साल रिन्यू कराना होता है। हर साल 31 मई से पहले बैंक अकाउंट से ऑटो-डेबिट होता है।

18 से 50 साल के लोग कर सकते हैं रजिस्टर


आज के समय में भारत में करोड़ों लोग इस योजना के तहत बीमा कवर खरीद रहे हैं। PM जीवम ज्योति बीमा योजना में कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी उम्र 18 से 50 साल है, वह इसमें खुद को रजिस्टर कर सकता है।

55 साल की उम्र पर बंद हो जाती है पॉलिसी

PMJJBY के तहत जिसके नाम से बीमा है, उसे अधिकतम 2 लाख रुपये का लाइफ कवर मिलता है। योजना से जुड़े व्यक्ति की मृत्यु होने पर संबंधित बैंक 2 लाख रुपये की राशि देते हैं। इसमें सभी उम्र के लोगों के लिए एक समान ही प्रीमियम की राशि तय की गई है, जो 330 रुपये है। बता दें कि योजना के तहत पॉलिसीहोल्डर्स की उम्र 55 साल होने पर ये बंद हो जाती है।

EPFO Rate Cut : पीएफ पर 8.1% ब्याज दर दूसरी स्कीम्स से अभी भी बेहतर, वित्त मंत्री ने दी सफाई

1 जून से 31 मई तक माना जाता है एक साल

इस पॉलिसी की शुरुआत 1 जून से होती है और यह 31 मई तक वैलिड रहती है। पॉलिसी का प्रीमियम हर साल पॉलिसीहोल्डर्स के अकाउंट से तय तारीख पर अपने आप ही कट जाता है। पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना को खरीदने के लिए आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक अकाउंट के पासबुक की जरूरत होती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।