Fixed Deposit: HDFC Bank ने एफडी पर बढ़ाया ब्याज, चेक करें लेटेस्ट रेट

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक HDFC बैंक ने अपनी FD पर ब्याज दरों को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है

अपडेटेड Apr 07, 2022 पर 3:45 PM
प्राइवेट सेक्टर बैंक HDFC ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।

Fixed Deposit: प्राइवेट सेक्टर बैंक एचडीएफसी (HDFC Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी (Fixed Deposit) पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं।  ये नईं दरें 6 अप्रैल 2022 से लागू हो चुकी हैं। बैंक की वेबसाइट के मुताबिक HDFC बैंक ने अपनी FD पर  ब्याज दरों को 10 बेसिस प्वाइंट बढ़ा दिया है। जैसे जो दर पहले 5 फीसदी थी, वह अब बढ़कर 5.10 फीसदी हो गई है। हालांकि, ये बढ़ोतरी सभी एफडी पर नहीं की गई है।

अब ये नई ब्याज दरें

7 - 14 दिन - 2.50%


 

15 - 29 दिन - 2.50%

 

30 - 45 दिन - 3%

 

61 - 90 दिन - 3%

 

91 दिन से 6 महीने - 3.5%

 

6 महीना 1 दिन से 9 महीने - 4.4%

 

9 महीने 1 दिन लेकिन 1 साल से कम - 4.4%

 

1 साल - 5.10%

 

1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल - 5.10%

 

2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल - 5.20%

 

3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल - 5.45%

 

5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल - 5.60%

Paytm का शेयर 1 हफ्ते में भागा 20%, क्या 750 पर आएगा प्राइस? जानें एक्सपर्ट की राय

सेविंग अकाउंट पर बढ़ाया ब्याज

एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को पता होना चाहिए कि बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें रिवाइज की है। फरवरी में एचडीएफसी बैंक ने कुछ टाइम पीरियड के टर्म डिपॉजिट पर ब्याज बढ़ा दिया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) 8 अप्रैल को चालू वित्त वर्ष की पहली द्विमासिक नीति समीक्षा बैठक में रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई भी बदलवा नहीं किया था।

Q4 Results: आईटी कंपनियों का डिमांड आउटलुक बेहतर रहने की उम्मीद, मार्जिन पर दिख सकता है दबाव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।